राजस्थान में 183 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
जयपुर
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल की कवायद जारी रखते हुये लगातार दूसरे दिन 183 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये हैं। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन की सूची जारी कर दी गई। इस सूची में 183 अफसरों के नाम शामिल हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदों पर कार्यभार संभालने के आदेश दिये गये हैं।
Source : Agency

पाठको की राय